देश

कटनी के युवक सुरेंद्र सिंह की इंदौर के होटल की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

कटनी, यशभारत। रोजगार की तलाश में आठ महीने पहले कटनी से इंदौर गए 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र स्थित भगवती होटल की है, जहाँ सुरेंद्र होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मामा के लड़के के साथ इंदौर में कर रहा था काम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी का रहने वाला सुरेंद्र सिंह लगभग 8 महीने पूर्व काम करने इंदौर आया था। वह अपने मामा के बेटे अनिल के साथ भगवती होटल में ही कार्यरत था और दोनों एक साथ कमरे में रहते थे। शनिवार रात लगभग 12 बजे अचानक होटल परिसर में तेज आवाज सुनाई दी। जब वहां मौजूद चौकीदार दौड़कर अंदर पहुंचा, तो सुरेंद्र लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ा था। मामले की जानकारी देते हुए छोटी ग्वालटोली (इंदौर) थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुरेंद्र के शराब पीने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ होगा। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में ले लिए हैं ताकि हादसे की सटीक वजह साफ हो सके। इंदौर पुलिस ने सुरेंद्र के कटनी स्थित परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।Screenshot 20260928 203258.Chrome2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button