मध्य प्रदेशराज्य

ऑटो चालक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या : हत्या के आरोप में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ संभागीय मुख्यालय सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात ऑटो चालक शमीम खान की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मृतक की लाश को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जिसमें एक नाबालिग है।

भोपाल रोड पर ऑटो चालक शमीम का कुछ युवकों से विवाद होने के बाद आरोपी ने उस पर पेट में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शमीम थाने तक पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

 

शमीम खान कृषि उपज मंडी के पास का रहने वाला था और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह रोज की तरह दोपहर 1 बजे घर से निकला था। रात 12 बजे तक लौट आता था, लेकिन इस दिन भोपाल रोड पर मोतीनगर चौराहे के पास कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

 

थाने तक पहुंचा घायल शमीम, इलाज के दौरान तोड़ा दम 

घायल अवस्था में शमीम किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के विरोध में भगत सिंह वार्ड के निवासीयों द्वारा रेल्वे ओवर व्रिज के पास मृतक शमीम खान का शव रखकर अपराधीओं को मृत्यू दंण्ड देने की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। चक्का जाम उपरांत पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के नाम नगर दंण्डधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराई जावे। अपराधियों के मकान तोड़े जाये, मृत्यक के परिजनों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाये। चक्का जाम का नेतृत्व भाजपा नेता पूर्व पार्षद अतुल नेमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासी, महिलाये सर्वाधिक रूप से उपस्थित रही। चक्का जाम में शामिल रमेश बौद्य, मो. रहीश, शहवाज कुरैशी, मेहबूव भाई, राशीद महेंदी, अरवाज खान, नानू, इरफान कुरैशीर, अकील सिद्वकी, शेर खान, सहित अनेक वार्ड वासी एवं मृतक के परिजन चक्का जाम में उपस्थित रहे एवं शासन, प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। प्रशासन ने अशवासन दिया कि जायज मांगों को शीघ्र पूर्ण करेगा।

 

दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग

घटना के संबंध में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि ऑटो चालक तथा स्थानीय रहवासी जयकुमार कोरी से ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जयकुमार व एक नाबालिग ने शमीम पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल शमीम ने थाना मोतीनगर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने घायल शमीम को उपचार के लिए तत्काल ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button