देश

अब एएसआई हुआ निलंबित : पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही,अवैध शराब मामले में फंसाने की धमकी देने का कथित आडियो आया सामने 

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में पुलिस पर दाग पर दाग लगते जा रहे है। 3 करोड़ हवाला मामला अभी समाप्त नही हुआ है और लखनवाड़ा थाना थाने में पदस्त एएसआई का पैसे मांगने का एक कथित ऑडियो आज रात सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया है। दअरसल जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत गोपालगंज निवासी दुकान संचालक लक्ष्य उर्फ कुलदीप साहू (25) को गांव में अन्य किसी व्यक्ति से पकड़ी गई अवैध शराब के मामले में एएसआई नानकराम पाल द्वारा फंसाने का कथित आडियो सामने आया है। जिसमें एएसआई द्वारा संबंधित व्यक्ति से प्रकरण को रफा-दफा करने कथित रूप से 2 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस मामले की लिखित शिकायत पीड़ित लक्ष्य साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने प्रथम दृष्टया शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लखनवाड़ा पुलिस थाना में पदस्थ एएसआई नानकराम पाल को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि कथित आडियो की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रद्धा सोनकर को सौंपी गई है।

ये हुई शिकायत:-

 एसपी कार्यालय को दी शिकायत में पीड़ित लक्ष्य साहू ने कहा है कि 2 अक्टूबर को गाेपालगंज में एएसआई ने अवैध शराब पकड़ी थी। इस मामले में फंसाने की धमकी देते हुए प्रकरण नहीं बनाने के बदले एएसआई द्वारा 2 हजार रुपये की मांग की गई। जिसकी आडियो रिकार्डिंग मोबाइल में की गई थी। शिकायत में कहा गया है कि एएसआई द्वारा पूर्व में भी इसी तरह क्षेत्र में व्यक्तियों को झूठा फंसाने की धमकी देकर उगाही का कार्य किया जाता रहा है। बर्दी के भय के कारण लोग इसकी शिकायत नहीं कर पा रहे हैं। रूपयों की अवैध मांग करने पर एएसआई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button