मध्य प्रदेशराज्य

इंस्टा पे ‘गैंगस्टर’ , थाने पहुँचकर ‘निकली हेखड़ी : नाबालिग लहरा रहे थे नकली हथियार, सोशल मीडिया का ‘शौक’ पड़ा भारी!

गोटेगांवl नरसिंहपुर सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले नाबालिगों को करेली थाना पुलिस ने सख्त समझाइश दी।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विशेष जांच के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो करेली थाना क्षेत्र के कुछ नाबालिग बच्चों द्वारा मनोरंजन और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के उद्देश्य से बनाया गया था।

पुलिस टीम ने संबंधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को थाना बुलाया। उन्हें सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, हथियार जैसे प्रतीकों के दुष्प्रभाव और कानून व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई। साथ ही भविष्य में इस तरह की गतिविधि न दोहराने की हिदायत दी गई।

पुलिस ने संबंधित वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाकर डिलीट भी कराया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर पुलिस युवाओं में साइबर जागरूकता और सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button