कटनी

इंदरवार थाने से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया बरही का सराफा कारोबारी, लूट का माल खरीदने के आरोप में इंदवार ले गई थी पुलि, पलझा और घुनघुटी में सराफा कारोबारी से हुई लूट से जुड़े तार, बरही पहुंची इंदवार पुलिस से व्यापारियों ने पूछा – कहां है बंटी!

बरही/कटनी, यशभारत। सराफा कारोबारी अनुराग उर्फ बंटी पिता रामदीन ताम्रकार के उमरिया जिले के इंदवार थाने से बुधवार की दोपहर रहस्यमय तरीके से लापता होने और इंदवार पुलिस की बरही में फिर दबिश देने के बाद माहौल गर्म हो गया। बंटी के परिजन और एकजुट हुए सराफा कारोबारी, बरही के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना बरही के टीआई अरविंद चौबे को ज्ञापन सौपकर इंदवार पुलिस पर बंटी को अगवा करने और लापता कराने का आरोप मढ़ा। बरही में दिन भर यह मुद्दा छाया रहा। बंटी को इंदवार पुलिस मंगलवार की शाम करीब 4 बजे लूट का माल खरीदने के आरोप में बिना स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किए ही ले गई थी, जहां से वह बुधवार की दोपहर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उमरिया जिले के पलझा और घुनघुटी क्षेत्र में सराफा कारोबारी से हुई लूट का तार इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा है। विगत 2 मई को उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम पलझा के सराफा कारोबारी संतोष सोनी से लूट की वारदात हुई थी। बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने सोना-चांदी के आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। करीब 5 किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवर व नगदी बैग में था।
घुनघुटी के चौरी में हुई लूट में दबोचे गए थे लुटेरे
ग्राम पलझा के सराफा कारोबारी से लूट के बाद लुटेरों ने 1 सप्ताह बाद उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी के चौरी गांव के सराफा कारोबारी के साथ इसी अंदाज में लूट की घटना के अंजाम दिया, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ग्रामीणों के सहयोग से 3 लुटेरों को दबोच लिया था, जबकि 2 फरार हो गए थे। पाली पुलिस की सख्ती के बाद लुटेरों ने पलझा के व्यापारी से लूट करने की वारदात को कबूल लिया था।
लूट का माल बंटी से बरामद
इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में इंदवार चौकी के एसआई सूर्यपाल सिंह के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लूट के आरोपी चिमटा निवासी नागेश बसदेवा, रैपुरा निवासी सत्यम माझी और एक नाबालिक पकड़े गए थे, जबकि 2 अन्य आरोपी फरार है। लुटेरे ने लूट का माल बरही के सराफा कारोबारी को बेच दिया था, जिसकी पूछताछ के लिए बरही के व्यापारी अनुराग उर्फ बंटी पिता रामदीन ताम्रकार को थाना लाया गया थाए लूट का माल लगभग 1 किलो चांदी और करीब 12 ग्राम सोना के जेबर भी बरामद किया गया। बुधवार की दोपहर बंटी थाना से अचानक लापता हो गया, जो थाना के सीसीटीवी फुटेज में अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान व्यापारी के परिजन और सहयोगी भी थाना आए हुए थे।
लूट के माल में फंसा पेंच
वही इस पूरे मामले में सराफा कारोबारी के परिजनों का आरोप है कि बिना वारंट, बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए इंदवार थाना पुलिस बंटी को उठाकर ले गई और उसे लापता कर दिया गया। चर्चा यह भी है कि बंटी ने लूट का माल खरीदा नही था, उसे लुटेरे ने गहन रखा थाए जिसका रिकार्ड भी उसके पास था। बहरहाल पूरे घटनाक्रम में बंटी के लापता होने से बरही के कारोबारी आक्रोशित है और इंदवार पुलिस पर अगवा करने का आरोप लगा रहे है। व्यापारियों का यह भी आरोप है कि थाना 24 घंटे बंटी को रखने के बाद भी यदि वह आरोपी था तो कार्यवाई क्यों नही कि गई, बंटी को प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए उसका पता लगाने की मांग की जा रही है।
क्या लालच में आ गई इंदवार पुलिस!
सबसे बड़ा सवाल जब इंदवार पुलिस ने बुधवार को ही लूट का माल बरामद कर लिया था तो रात भर बंटी को थाना में रखने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाई क्यों नहीं की, न तो माल की जब्ती बनी और न ही उसे आरोपी बनाया गया, क्या पुलिस लालच में आकर सौदेबाजी कर रही थी, बहरहाल इंदवार पुलिस अपने ही जाल में फंसकर रह गई है। अब बंटी का थाने से लापता होना रहस्य बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button