मध्य प्रदेशराज्य

आयुषी ज्वेलर्स डकैती-फायरिंग कांड : 9वां आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार

मंडला lथाना कोतवाली मंडला अंतर्गत विगत माह 20 नवंबर को आयुषी ज्वेलर्स कटरा में हुई डकैती और दुकान संचालक पर फायरिंग की गंभीर घटना के मामले में मंडला पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सटीक सूचना संकलन और प्रभावी कार्रवाई के दौरान घटना में संलिप्त 9वें आरोपी पंकज गौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार मंडला पुलिस और साइबर तकनीकी टीम आरोपियों की गतिविधियों के विश्लेषण के आधार पर लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में आरोपी पंकज गौर उम्र 24 वर्ष, निवासी मरेलकला, जिला रायसेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 20 नवंबर को आयुषी ज्वेलर्स में हुई लूट की वारदात में अपनी सक्रिय भूमिका स्वीकार की है।

आरोपी को न्यायालय में किया पेश

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज गौर के कब्जे से पुलिस ने चांदी के जेवरात जिसकी अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को  न्यायालय में पेश किया गया। आयुषी ज्वेलर्स डकैती प्रकरण में अब तक की कार्रवाई के दौरान मंडला पुलिस ने कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में कुल 14 आरोपियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button