मध्य प्रदेशराज्य

अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त: बोलेरो से 441 लीटर शराब बरामद

दमोह lथाना जबेरा पुलिस ने  देर रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 441 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन क्रमांक MP 20 BA 0369 में चम्मू उर्फ चमन राय निवासी कोरता थाना जबेरा व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति अवैध शराब लेकर नोहटा की ओर से बंशीपुर की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिदारी घाट पर नाकाबंदी की और संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखकर वाहन सवार तेज रफ्तार से भाग निकले। पुलिस ने तत्क्षण पीछा किया और वंशीपुर रोड पर अवस्थी फार्म हाउस के पास वाहन को लावारिस हालत में बरामद किया गया। आरोपी चमन राय और उसका साथी जंगल की ओर भाग निकले, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की गई, परंतु वे पकड़ में नहीं आ सके।

जब्त बोलेरो की तलाशी में पुलिस को 44 पेटी लाल मसाला शराब और 5 पेटी प्लेन शराब कुल 2450 पाव (441 लीटर) अवैध शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,45,000 आंकी गई है। शराब को मौके पर जब्त कर ज़ब्ती पंचनामा तैयार किया गया।

फरार आरोपियों चमन राय निवासी कोरता व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण क्रमांक 168/25 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button