कटनीमध्य प्रदेश

अल्पबचत की नई स्कीम का अभिकर्ताओं को नहीं मिल रहा लाभ, राष्ट्रीय अल्पबचत अभिकर्ता संघ ने राज्यसभा सांसद विवेक तनखा से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

कटनी, यश भारत। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने आज अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश महासचिव शशांक बाजपेयी के नेतृत्त्व में श्रीमती सविता सरावगी प्रदेश सह सचिव के साथ जबलपुर जिला अध्यक्ष डालचंद जायसवाल, तारिख खान जिला उपाध्यक्ष,अमित साहू जिला उपाध्यक्ष, राजीव नेमा  जिला कोषाध्यक्ष  संजीव पांडेय संत कुमार श्रीमती ज्योति सोनी के साथ कटनी से निखिल कुमार सित्रे जिला सचिव, भीमसेन मौर्य जिला कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री तनखा से पिछले बार उनके द्वारा संसद में पूछे गए सवालों को लेकर चर्चा की गई एवं उनके दिल्ली आवास पर राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में हुई मुलाक़ात पर चर्चा की गई। सांसद श्री तनखा ने कहा कि संघ की मांगों को लेकर वित्त मंत्री को पत्र लिखकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों में देश के अनेकों लोकसभा राज्य सभा सदस्य भी आप को पत्र के माध्यम से हम अभिकर्ताओं की समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। समय-समय पर सांसदों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के माध्यम से समस्याओं से आपको अवगत कराया जा चुका है।

3 अक्टूबर 2024 से 6 अक्टूबर 2020 तक देश के हजारों अभिकर्ता जन्तर मंतर पर एक साकेंतिक प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। अधिकारियों द्वारा अल्पबचत की नयी नई नई स्कीमों को आकर्षक बनाते हुये उन स्कीमों से अभिकर्ताओं को सम्बद्ध नहीं किया गया है। कुछ स्कीमों में कमीशन मिलने और कुछ स्कीमों में नहीं मिलने से अभिकर्ताओं की स्थिति विकलांग जैसी हो गयी है। देश भर की हजारों महिला अभिकर्ताओं ने पत्र लिखकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपनी समस्या से अवगत करा चुकी है।कटनी, यश भारत। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने आज अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश महासचिव शशांक बाजपेयी के नेतृत्त्व में श्रीमती सविता सरावगी प्रदेश सह सचिव के साथ जबलपुर जिला अध्यक्ष डालचंद जायसवाल, तारिख खान जिला उपाध्यक्ष,अमित साहू जिला उपाध्यक्ष, राजीव नेमा जिला कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय संत कुमार श्रीमती ज्योति सोनी के साथ कटनी से निखिल कुमार सित्रे जिला सचिव, भीमसेन मौर्य जिला कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री तनखा से पिछले बार उनके द्वारा संसद में पूछे गए सवालों को लेकर चर्चा की गई एवं उनके दिल्ली आवास पर राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में हुई मुलाक़ात पर चर्चा की गई। सांसद श्री तनखा ने कहा कि संघ की मांगों को लेकर वित्त मंत्री को पत्र लिखकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों में देश के अनेकों लोकसभा राज्य सभा सदस्य भी आप को पत्र के माध्यम से हम अभिकर्ताओं की समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। समय-समय पर सांसदों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के माध्यम से समस्याओं से आपको अवगत कराया जा चुका है।
3 अक्टूबर 2024 से 6 अक्टूबर 2020 तक देश के हजारों अभिकर्ता जन्तर मंतर पर एक साकेंतिक प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। अधिकारियों द्वारा अल्पबचत की नयी नई नई स्कीमों को आकर्षक बनाते हुये उन स्कीमों से अभिकर्ताओं को सम्बद्ध नहीं किया गया है। कुछ स्कीमों में कमीशन मिलने और कुछ स्कीमों में नहीं मिलने से अभिकर्ताओं की स्थिति विकलांग जैसी हो गयी है। देश भर की हजारों महिला अभिकर्ताओं ने पत्र लिखकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपनी समस्या से अवगत करा चुकी है।

IMG 20250719 165457

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button