भोपालमध्य प्रदेश
अनियंत्रित होकर बाइक फिसली,1 घायल : मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राघादेही ग्राम के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शिवराम उम्र 48 वर्ष घर से डूंडा सिवनी जा रहा था जब वह राघा देही गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक से गिरने पर बाइक सवार घायल हो गया हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।