अनियंत्रित होकर ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर पलटा : कुरई घाटी की घटना,बड़ा हादसा टला

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरई घाटी में शाम लगभग 5:30 में ज्वलनशील कैमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से कैमिकल का रिसाव होने लगा। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कुरई पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से एक ओर से आवागमन बंद कर हाईवे को वनवे कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सोमवार शाम के समय कुरई घाटी के पास हरियाणा से ज्वलनशील कैमिकल लेकर हैदराबाद की ओर जा रहा टैंकर क्र. एचआर 38 एसी 1873 अचानक पलट गया। बीच सडक़ पर पलटे टेंकर से तरल पदार्थ के रूप में टेंकर में भरा कैमिकल का रिसाव होने लगा। यह पदार्थ ज्वलनशील होने के साथ ही आंखो में जलन उत्पन्न कर रहा है। इसे देखते हुए एक ओर से आवागमन को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर से वाहनों के आने जाने से जाम की स्थिति नहीं बनी है।
बुलाये गये एक्सपर्ट:-
थाना प्रभारी ने बताया कि ज्वलनशील कैमिकल से भरे टैंकर को सडक़ से हटाकर दूर करने में काफी खतरा है। इसे देखते हुए कलेक्टर को सूचना दी गई। उन्होंने एक्सपर्ट को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं। एक्सपर्ट के पहुंचने के बाद टैंकर को सडक़ से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। रात तक टैंकर के सडक़ पर पलटे होने के कारण राष्टीय राजमार्ग वनवे रहा।






