जबलपुरमध्य प्रदेश
अधारताल में नकाबपोशों ने युवक से की मारपीट : बाइक कर दी क्षतिग्रस्त, हाथ-पैर फै्रक्चर

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में बाइक सवार को रोककर तीन नकाबपोशों ने जमकर मारपीट कर दी और बाइक में धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। घटना में युवक के हाथ और पैर में चोटे आईं है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार अमित कुकरेजा 42 वर्ष निवासी सुहागी ने बताया कि मार्केट में मसाले बेचने का काम करता है । देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था तभी सीओडी कालोनी मेन रोड में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक लड़के जो मुंह में गमछा बांधे हुये थे उसके सामने आकर उसकी गाड़ी रोककर गाली गलोज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो उसे बाइक सहित धक्का मारकर गिरा दिया और जमकर मारपीट करने लगे जिससे उसे हाथ पैर में चोटें आयीं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गयी है।






