मध्य प्रदेशराज्य

अजब गजब चोरी : स्कूटी की डिग्गी में रखे 2 लाख रुपए हो गए पार: चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रीवा lमऊगंज जिले में चोरी की एक अजब गजब वारदात सामने आई है जहां स्कूटी की डिग्गी में रखे हुए 2 लाख रुपए पर हो गएl यह घटना उस समय हुई जब रामबहादुर तिवारी बैंक से रुपए निकालने के बाद घर जाते समय एक दुकान में झाड़ खरीदने के लिए रुक गए। इसी दौरान उनकी डिग्गी से रुपयों भरा बैग पार हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार को यह घटना सामने आते ही पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।

मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मूलतः ढढनी गांव के रहने वाले पीडित ने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक शाखा से चेक द्वारा २ लाख रुपए निकाले। रुपए निकालने के बाद वे निबिहा गांव अपने वर्तमान निवास स्थान जाने के लिए निकले। उन्होंने बैंक से निकाले गाए रुपए एक छोटे से बैग में रखे। इसके बाद बैग को डिग्गी में रख दिया। बैग में कुछ दस्तावेज भी थे। घर जाते समय भाठी मोड़ के समीप वे किराना दुकान में रुक गए। यहां एक झाड़ खरीदी। इसके बाद वे स्कूटी से वहां पहुंचे, जिन्हें ये रुपए देने थे। डिग्गी खोलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि किसी ने डिग्गी का लॉक तोड़ बैग पार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button