जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

भोपाल यश भारत l पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। सीएम इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में तिरंगा फहरायाl