जबलपुरमध्य प्रदेश

सिविल लाइन में रोटरी क्लब के सामने बारात घर मे शादी के दौरान धांय -धांय :  दो युवक घायल, 5–6 आरोपियों की तलाश

जबलपुर यश भारत.सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रोटरी क्लब के सामने एक बारात घर मे शादी समारोह के दौरान देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में एक का नाम श्रीकांत राय बताया जा रहा है, जबकि दूसरे युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

 हाथ और जांघ में लगी गोली-पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक युवक के हाथ में तथा दूसरे के जांघ में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 लकी पटेल का नाम आया सामने-सूत्रों के मुताबिक, गोली चलाने वाले युवक का नाम लकी पटेल बताया जा रहा है। घटना में 5 से 6 युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

 पुलिस की चुप्पी-घटना को लेकर संबंधित थाना अधिकारियों द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि पुलिसिया सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

जांच जारी-मामले को लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद सिविल लाइन क्षेत्र में दहशत का माहौल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button