मध्य प्रदेश

सवारियों से खचाखच भरा आटो पलटा कई घायल, चार गंभीर

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना अंतर्गत बसाड़ी से कटनी मार्ग पर छुहाई भटिया के समीप सवारियों से खचाखच भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण आटों में सवार एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बसाड़ी की तरफ से अलग-अलग गांवों के लोग ऑटो में सवार होकर शहर आ रहे थे। बसाड़ी के आगे जैसे ही छुहाई भटिया के पास पहुंचे तभी ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। आटो के पलटते ही चीखपुकार मची तो लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को गहन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जिसमें मिलन चौधरी, घनश्याम पटेल, रानिया बाई यादव व भगवनिया बाई चौधरी शामिल है। पुलिस ने आटो चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button