सट्टे का कारोबार चरम पर: पुलिस की कार्यवाही,7 सटोरिया गिरफ्तार : मच गया हड़कंप

सिवनी यश भारत-जिले की कोतवाली पुलिस ने दोपहर के समय सट्टा लिखते 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनसे 6150 रूपये जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने शाम 5:30 बताया कि जिले में चल रहे जुआ, सटटा, शराब के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही है।
आज मुखबिर से सूचना मिली थी कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोग सट्टा खिला रहे हैं। जिसके बाद थाना स्तर पर टीम गठित कर दबिश दी गई और लता कुल्हाडे पति धनीराम कुल्हाडे निवासी कर्वे कालोनी सिवनी, रामानंदन सनोडिया पिता सुरज सनोडिया निवासी ग्राम परतापुर सिवनी, गजानंद पिता गोरेलाल सोनकुवर निवासी नहर वाली रोड सिवनी, अंकित जैन पिता स्व. अनील जैन निवासी तिलक वार्ड सिवनी, जयदीप उर्फ गोलू पिता धनश्याम सनोडिया निवासी ग्राम परतापुर, मोहित पिता कैलाश निवासी नगझर राजस्थानी ढाबा के पास सिवनी, निलेश पिता हरीशचंद्र गडेवाल निवासी आजाद वार्ड सिवनी को गिरफ्त में लिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, एप निरीक्षक ओमप्रकाश धौलपुरी, सहायक उप निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी, मनोज पाल, चन्द्रप्रकाश अडमें, आर. नीतेश राजपूत, शिवम बघेल, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, इरफान खान, सुधीर डेहरिया, रूपेश हिंगवे, महिला आरक्षक दीपाली बघेल सहित अन्य पुलिकर्मी शामिल रहे।