मध्य प्रदेशराज्य

युवक को लगा करंट : मौत, दोस्तों के साथ बैठा था युवक, कूलर में पानी भरते समय हुआ हादसा

 

मंडला, यशभारत। जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के ग्राम ढेको में करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुमित उर्फ मोंटी हरदहा, पिता छोटे लाल हरदहा, निवासी ढेको के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, सुमित अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में बैठा था। इसी दौरान वह कूलर में पानी डालने की बात कहकर घर गया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर उसने चालू कूलर में पानी भरना शुरू किया, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल युवक को बम्हनी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button