जबलपुरमध्य प्रदेश

श्री राम मंदिर ट्रस्ट का 25 लाख रुपए से हुआ मंगलभवन जीर्णोद्धार 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला, यश भारत।

भूमिपूजन के कार्यक्रम पर श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष रंजीत कछवाहा ने बताया वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री के द्वारा घोषित 25 लाख रुपए राशि की स्वीकृति वर्ष 2023 में तब मिली जब श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रंजीत कछवाहा अपने समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नगरपालिका अध्यक्ष और संरक्षक कछवाहा समाज विनोद कछवाहा और अजय सिंह कछवाहा पूर्व अध्यक्ष श्रीराधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 16 मई 2022 को उनके मुख्यमंत्री आवास में जाकर खुद मिले और वर्ष 2012 से अब तक के पूरे संघर्ष के लिए पूर्व समाज के बहुत से साथियों ने कितना संघर्ष किया पूरी फाइल दस्तावेज के साथ पूरी जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष ने विवरण सहित मुख्यमंत्री को दी। प्रभु श्रीराम की कृपा ही थी कि , एक माह के पूर्व ही स्वीकृति पत्र भी प्राप्त हो गया। इसके लिए नारायण सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश और अध्यक्ष कुश बोर्ड दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री को मुख्य रूप से सादर धन्यवाद ।

इसके बाद भोपाल में आयोजित एक बड़े सामाजिक आयोजन में मंडला से भोपाल बस से पहुंचकर मंडला के 45 पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार पत्र देकर आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात जबलपुर के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा को भी आभार पत्र देकर आभार व्यक्त किया ।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के मंगल भवन के जीर्णोद्धार के लिए ये संघर्ष तब खतम हुआ जब जिस दिन अयोध्या में रामलला विराजे और उसी पावन अवसर पर 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर को सजाया गया पूरे दिन धार्मिक आयोजन के लिए समाज के हर घर निमंत्रण पैंपलेट और समाज के ग्रुप में भेजकर सौ से ज्यादा स्वजातीय बंधुओं को पर्सनल फोन काल कर भूमिपूजन कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में संपतिया उइके केबिनेट मंत्री लो. स्वा.या. विभाग मध्य प्रदेश शासन और विशिष्ट अतिथि के रूप में भीष्म द्विवेदी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मंडला, विनोद कछवाहा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद और संरक्षक कछवाहा समाज मंडला, अखिलेश कछवाहा उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद मंडला, सुलक्षणा मर्शकोले पार्षद, जितेंद्र बर्वे प्रभारी सदस्य, डॉक्टर रूपनारायण मांडवे सदस्य बाघ प्राधिकरण आदि सबकी उपस्थिति में सर्वप्रथम श्रीराम मंदिर में हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का पूजन किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक वंदन माल्यार्पण से सबने स्वागत किया तत्पश्चात सभी की सक्रिय सहभागिता में बड़े विधि विधान से पुजारी दीपू (बसंत) तिवारी के द्वारा सनातन धर्म पूजन पद्धति से भूमिपूजन पूजन करवाया गया।

Related Articles

Back to top button