जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लार्डगंज श्रीनाथ की तलैया में युवक की हत्याः घर में खून से लतपथ मिली लाश

जबलपुर यशभारत। लार्डगंज श्रीनाथ की तलैया में एक 35 वर्षीय युवक की जघन्य हत्या कर दी गई। युवक की खून से लतपथ लाश उसके घर में बरामद हुई है। युवक यहां पर अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस ने जानकारी लगते ही मौके पर जाकर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग को जांच में लिया है।
लार्डगंज पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय युवक जयदेव सिंह राठौर श्रीनाथ की तैलया में अपनी मां के साथ रहता था। मां कुछ दिन पूर्व ही किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। आसपास के लोग से सूचना मिली कि युवक मृत अवस्था में घर के कमरे में पड़ा हुआ है। घटना के संबंध में युवक के परिजनों को सूचना पहंुचा दी गई है। युवक की हत्या किन वजहों से हुई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।
शेयर मार्केट का काम करता था युवक
बताया जा रहा है कि युवक शेयर मार्केट का काम करता था। पुलिस को भी प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक की हत्या बाहरी तत्वों ने की है।
सीने और पेट में चाकू से कई बार
लार्डगंज पुलिस के अनुसार युवक को बेरहमी से मारा गया है। युवक के सीने और पेट में चाकू से कई बार किए गए है। कमरे में खून से लतपथ लाश पड़ी हुई थी।

WhatsApp Image 2022 05 16 at 8.49.59 PM

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button