राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का मध्य प्रदेश सरकार पर ट्वीट: भोपाल में 18 घंटे ले लाइट नहीं, भ्रष्टाचार की तस्वीरें आ रही सामने

जबलपुर यश भारत। जबलपुर सहित प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सरकार पर ट्वीट करते हुए निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई भागों में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जबलपुर सहित संपूर्ण मध्य क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं। बांध रोड पुलिया क्वालिटी के अभाव में बुरी स्थिति पर है। इस प्रकार के दृश्य देख कर मध्य प्रदेश की हालत क्या है, यह देखा जा सकता है। तस्वीरें नए मध्यप्रदेश की नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त प्रदेश की तस्वीर हैं। जो सामने आ रही है। भोपाल में 18 घंटे से लाइट नहीं है गृहमंत्री का कार्यक्रम जनरेटर के भरोसे हो रहा है।
पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्से बाढ़ ग्रस्त हो गए है। कई इलाकों में पानी भर चुका है। वहीं कुछ नेशनल हाईवे का संपर्क भी दूसरे जिलों से भी टूट चुका है। जबलपुर में भी निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बरगी बांध के 21 गेटों में से 17 गेटों को खोला गया हैं।
