माधवनगर में अजय फुट रबर प्लांट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए, लाखों का नुकसान

माधवनगर में अजय फुट रबर प्लांट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर
- शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए, लाखों का नुकसान

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित अजय फुट रबर प्लांट में दोपहर शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री में कार्यरत सभी मजदूरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। फैक्ट्री मालिक का नाम मशीष घई बताया जा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी है और कारणों की जांच की जा रही है।








