जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय इंडियन कराते प्रतियोगिता :  खिलाडिय़ों ने जीते 16 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल

मंडला lमध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन से अधिकृत 15 वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय इंडियन कराते प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन शासकीय पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के स्पोर्टस हाल में किया गया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में राज्य के 20 जिलों के लगभग 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। स्पर्धा में 6 वर्ष आयु वर्ग से लेकर 21 वर्ष से अधिक के खिलाडिय़ों ने विभिन्न वजन वर्ग में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर की विशेष मौजूदगी में आयोजित की गई।

 

जिला कराते प्रमुख त्रिलोक डोंगरे ने बताया कि स्पर्धा में मंडला जिला के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गोल्ड 5 सिल्वर 6 ब्रांज मेडल प्राप्त किया। अनन्या वरकड़े 2 गोल्ड, महिमा विश्वकर्मा दो गोल्ड, रितिका मरकाम दो गोल्ड, शानवी साहू एक गोल्ड, एक ब्रांज, आरोही सिंह एक गोल्ड, नैतिक यादव दो ब्रांज, श्रुति दीक्षित एक गोल्ड, रोहित रजक एक गोल्ड, एक ब्रॉज़, मोहित साहू 2 सिल्वर, संतोष सोनी 2 ब्रोंज, राजाराम साहू एक गोल्ड, मोहित नंदा दो सिल्वर, दिशा यादव 2 गोल्ड, आदित्य धुर्वे एक गोल्ड, एक सिल्वर अर्जित किए।

 

खिलाडिय़ों की उपलब्धियां को देखते हुए जिला कराते संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह एवं जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर खो खो कोच आकाश खत्री, हैंडबॉल कोच सोना दुबे एवं खेल विभाग के समन्वयक पंकज उसराठे, शशांक मिश्रा, करुणा मर्सकोले, रामवती परते, गंगाराम मरावी, रामनाथ धुर्वे और जिला कराते संघ के समस्त सीनियर प्रशिक्षक एवं खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App