जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मजदूरों को मिलीं 1 करोड़ की सोने की गिन्नियां:घर की खुदाई में मिला खजाना आपस में बांटा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्यप्रदेश के धार में एक जर्जर मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को खजाना मिल गया। मजदूरों ने खजाना आपस में बांट लिया। लेकिन उनका ये राज ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सका। एक मजदूर ने रातोंरात उधारी चुका कर नई बाइक खरीद ली। रोज शराब पीने लगा। उसने नशे में खजाना मिलने की बात लोगों काे बता दी। यहीं से मामला पुलिस तक पहुंच गया। जांच में पता चला कि मकान तोड़ने के दौरान मजदूरों को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की सोने की 87 गिन्नियां और जेवर मिले थे। 1 गिन्नी बेच दी गई। मजदूरों से 86 गिन्नियां बरामद की गई हैं।

TI समीर पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार शाम 7.30 बजे तक पुलिस 4 लोगों को थाने ले आई थी। बाद में चार और आरोपी पकड़े गए। सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। मामले में धार के एक व्यापारी का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस उसे भी हिरासत में ले सकती है। पुलिस को आशंका है गिन्नियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

कैसे मिला खजाना, पुलिस को कैसे पता लगा…
धार में नालछा दरवाजा इलाके के पास चिटनीस चौक में शिवनारायण राठौड़ का मकान दो हिस्सों में बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। दूसरा हिस्सा जर्जर था और इसे तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा है। मजदूर एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। दीवार गिराते समय सोने के जेवर और सिक्के निकले।

एडिशनल SP देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मकान मालिक से पूछताछ की, लेकिन परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद वहां काम करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। एक मजदूर सुरेश का पता चला। पुलिस उसके घर हिम्मतगढ़ गांव पहुंची। सबसे पहले सुरेश को अरेस्ट कर थाने लाया गया। उसने ही गिन्नियां मिलने और इसे बांटने की सारी जानकारी दी। सुरेश मजदूरों का ठेकेदार है।

शिवनारायण राठौड़ का मकान दो हिस्सों में बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। दूसरा हिस्सा जर्जर था और इसे तोड़कर नया बनाया जा रहा है।
शिवनारायण राठौड़ का मकान दो हिस्सों में बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। दूसरा हिस्सा जर्जर था और इसे तोड़कर नया बनाया जा रहा है।

जन्माष्टमी वाले दिन सुरेश को मिली गिन्नियां
सुरेश ने पुलिस को बताया, जन्माष्टमी वाले दिन सबसे पहले सोने की गिन्नियां निकली थीं। दीवार तोड़ते समय सब्बल लगने से करवा (मिट्‌टी का घड़ा) टूटा और इसमें से 39 गिन्नियां निकलीं। इसे उसने दो अन्य मजदूरों सोहन और बर्मा के साथ आपस में बांट लिया था। दूसरे मजदूरों को जानकारी नहीं दी।

दो दिन बाद फिर मिला खजाना…
इसके दो दिन बाद फिर से दीवार खुदाई के दौरान लोहे का कलश निकला। इसमें सोने की गिन्नियां, 4 तोले की चेन और सोने का एक टुकड़ा मिला। इसे धार के दशहरा मैदान की पहाड़ी पर जाकर बांटा। इस बार हिस्सेदार बढ़ गए थे।

एक मजदूर ने उधारी चुकाई, बाइक खरीदी… यहीं से सुराग मिला
मजदूर बर्मा पिता रामा ने इस बीच होटल की अपनी पूरी उधारी चुका दी। साथ ही उसने एक बाइक भी खरीद ली। मजदूरों के हाथ खजाना लगने की खबर पुलिस को इसके बाद ही मिली। पुलिस ने बर्मा से 20 (1 गिन्नी बर्मा ने बेच दी), सुरेश और सोहन से 13-13 गिन्नियां बरामद कीं। सोहन, दिनेश, मनीष, धर्मेंद्र और जितेंद्र के पास से 8-8 गिन्नियां बरामद कीं। बर्मा के पास से ही सोने की चेन भी मिली है।

पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मजदूर हैं। उनको जर्जर मकान की दीवार तोड़ते समय सोने की गिन्नियां और चेन मिली थीं।
पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मजदूर हैं। उनको जर्जर मकान की दीवार तोड़ते समय सोने की गिन्नियां और चेन मिली थीं।
मजदूरों से पुलिस को सोने जेवर भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है गिन्नियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस एक व्यापारी को भी हिरासत में ले सकती है।
मजदूरों से पुलिस को सोने जेवर भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है गिन्नियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस एक व्यापारी को भी हिरासत में ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button