देश

ब्रेकिंग : कटनी निवासी जैन परिवार की बेटी की दिल्ली में संदिग्ध मौत, हत्या का संदेह

कटनी, यशभारत। सुभाष चौक स्थित परिधान ड्रेसेस के संचालक जैन परिवार की एक लड़की की दिल्ली में संदिग्ध अवस्था में मौत होने की खबर है। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। लड़की के पति ने कटनी में उसके परिजनों को आत्महत्या किए जाने की सूचना दी, जबकि परिजनों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। संदेह व्यक्त किया गया है कि लैंड़की के साथ मारपीट के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग कटनी से दिल्ली खाना हो गए हैं। यह घटना दिल्ली के बसंतकुंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा में कल सुबह से दोपहर के बीच घटित हुई है। शाम 4 बजे पति डॉ. आयुष भदौरा पुलिस को लेकर घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उसकी पत्नी परणिका जैन का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इसके बाद शाम 7 बजे कटनी में उसके पिता अजय सिंघई को खबर की गई। परणिका के बड़े पापा संजय सिंघई ने यशभास्त को बताया कि बेटी की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। उनके समधी उत्तरप्रदेश के मेहरोनी के रहने वाले हैं और लड़का दिल्ली में सरकारी चिकित्सालय में डॉक्टर है। लड़की परणिका भी दिल्ली में प्राईवेट कंपनी में जॉब करती थी। उन्होंने बताया कि घटना के तीन-चार दिन पूर्व उसने फोन पर परिजनों को जानकारी दी थी कि उसके पति उस पर शक करते हुए टॉर्चर करते हैं। घटना के दिन उसके साथ सुबह मारपीट भी की गई। 10 बजे के बाद से परणिका का फोन लगातार बंद रहा और शाम को उसकी मौत की खबर आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App