जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला के महगांव तालाब में मिला डाक कर्मी का शव : हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी

 

https://youtu.be/onPQTOMoX64https://youtu.be/onPQTOMoX64

जबलपुर, यशभारत। बरेला थाना अंतर्गत महगांव में आज सोमवार को अलसुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में डाक कर्मचारी का शव बरामद किया गया। मृतक अपनी बेटी को कल रात ससुराल छोडऩे डूंगा गया था और वापस आने के बाद दोबारा बाइक से गया, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंच सका। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर निकाला। तालाब से करीब 50 मीटर दूर मृतक की बाइक भी बरामद की गई है। प्रथम दृष्टा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि रघुनाथ पटैल उम्र करीब 42 वर्ष डाक कर्मचारी था और टिकरा, थाना बरेला का निवासी था। जिसका शव आज तलाव में उतराते हुए पाया गया है। जैसे ही लोगों ने अधेड़ की लाश देखी तो सन्न रह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा है। अब पीएम रिपेार्ट के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button