
कटनी। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैनी सब्जी मंडी के पास एक वाहन की ठोकर लगने से युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से भाग रहे एक वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
