जबलपुरमध्य प्रदेश
परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट 12 वीं की छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास : 80 प्रतिशत आने के बाद भी तनाव में थी छात्रा

जबलपुर। धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा ने परीक्षा परिणाम आने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया है| बताया जा रहा है कि छात्रा अपने 80% अंक आने पर भी असंतुष्ट थी, इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 12 वीं मैं पढ़ती थी, जिसका परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा| लेकिन इतने नंबरों से वह असंतुष्ट थी। इसी डिप्रेशन में बीती रात 10 बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली| लेकिन उसी समय पर उसकी मां पहुंच गई, जिसने उसने फंदे से नीचे उतारते हुए तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रह है।