इंदौरजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नाबालिग रेप, फिर गला घोंटा: उसी कमरे में खून से लथपथ मिला मौसा

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

इंदौर, यशभारत। 17 साल के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पहले किशोरी से रेप किया गया इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। जहां किशोरी की लाश मिली थी उसी कमरे में उसका मौसा खून से लतपथ पाया गया जिसके हाथ से बहुत खून निकल रहा था और वह बेहोश पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौसा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक द्वारकापुरी के ऋषि नगर में रहने वाली 17 साल की लड़की का शव उसके ही घर के कमरे में पड़ा मिला था। घर के कमरों और चौगान में खून बिखरा पड़ा। लड़की का मौसा खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके गले और हाथ की नसें ब्लेड से कटी हुई थी। लोगों ने पहले एंबुलेंस बुलाकर मौसा को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। एफएसएल पूरी घटना रेप और उसके बाद खुद पर हमला कर सुसाइड की कोशिश की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पिता ड्राइवर, मौसा सब्जी बेचता है

नाबालिग और उसके मौसा के घर पास-पास है। दोनों यहां करीब 9 साल से साथ रहते हैं। मौसा सब्जी बेचता है। लड़की के पिता ड्राइवर है। मां घरों में बर्तन साफ करने का काम करती है। लड़की की मौसी मजदूरी करती है। नाबालिग की दो बहनें हैं, जो घटना के वक्त मां के साथ काम पर गई थीं। आठ साल का छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी मौसा की भी एक बेटी है, जिसे पत्नी अपने साथ ले जाती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद और बातों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button