मध्य प्रदेशराज्य

नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, शारदा कॉलोनी में जल भराव :  24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा, हो रही मूसलाधार बारिश

मण्डला l मंडला सहित  समूचे मध्य प्रदेश में  मानसून की जोरदार बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में मंडला तहसील में 162 मिमी (6.37 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में औसत बारिश 57.5 मिमी दर्ज की गई।  भारी बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। माहिष्मती घाट के पास स्थित बैराज से पानी बह रहा है।

सरदार पटेल वार्ड की शारदा कॉलोनी के कई मकानों में पानी भर गया है। निवासी पानी निकालने में जुटे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में , दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। मध्यप्रदेश के ऊपर एक टर्फ विस्तृत है। विभाग ने मंडला सहित कई जिलों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। महाराजपुर के कारीकोन तिराहे के पास सुबह बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। चिंगारियां निकलने से यातायात रुक गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचित किया, लेकिन अधिकारियों के फोन बंद थे। आधे घंटे बाद तार के जलने से यातायात सामान्य हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button