जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिला और सिविल अस्पतालों में आज से नई व्यवस्था: शाम 6 बजे तक ओपीडी में मिलेंगे डॉक्टर…देखें पूरा वीडियो…

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के जिला अस्पताल सहित सभी सिविल अस्पतालों में आज से ओपीडी के समय में बदलाव के आदेश का पालन किया जाएगा। दरअसल शासन के द्वारा शाम को भी ओपीडी खोले जाने का निर्णय शुक्रवार को लिया गया था। लेकिन अधिकांश जिलों में आदेश का पालन नहीं हो पाया। वहीं आज से जबलपुर में इस आदेश का पालन शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल सहित सिविल अस्पतालों में शुक्रवार से ओपीडी के समय में बदलाव के आदेश राज्य शासन ने जारी किए थे।

नए आदेश के मुताबिक ओपीडी का पुराना समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक था। वहीं अब ओपीडी का नया समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक साथ ही शाम को 5 से 6 बजे तक कर दिया गया है। सुबह की ओपीडी में उपचार के लिए मरीजों को दोपहर 1:45 बजे तक पंजीयन कराना होगा। दूसरी ओर पैथोलॉजी एक्स-रे सहित अन्य जांच विभागों को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक खुले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवा व प्रभारी सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा के मुताबिक शासन के आदेशानुसार आज से ओपीडी के समय में बदलाव किया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी अस्पतालों में आज से नई व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। जिसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। नई व्यवस्था के तहत ओपीडी ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिसके निदेज़्श भी जारी किए गए हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक ओपीडी के समय में बदलाव होने से सुबह मरीजों को जो भी जांच लिखी जाती थी। उसकी जांच कराने के बाद मरीजों को दूसरे दिन आना पड़ता था। लेकिन नए आदेश के बाद सुबह मरीज अपना इलाज और चेकअप कराने के बाद शाम को डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। जिसके कारण एक ही दिन में मरीज का संपूर्ण इलाज पूरा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button