जबलपुर में 15 साल की किशोरी का अपहरण : परिजनों ने कहा- लाडली को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक किशोरी के अपहरण के बाद सनसनी मच गयी है। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़त परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर से बिना बताए गायब हो गयी है, उन्हें शक है कि कोई अज्ञात युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को ज्योति पति मोहन नामदेव 41 वर्ष निवासी अंजनी बिल्डर्स गढ़ा ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गयी। पीडि़तों ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो बेटी गायब थी। उन्होंने यहां-वहां पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद आसपास के लोगों सहित रिश्तेदारों और बेटी की सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी को तलाश करने में जुटी है।
पहले भी चली गयी थी किशोरी
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले भी किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसका मामला दर्ज किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद स्वयं आ गयी थी। यह दोबारा हुआ है जब किशोरी घर से बिना बताए गायब हुई है। पुलिस किशोरी को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।