जबलपुर में दुष्कर्मी दूल्हा पहुंचा जेल : दो युवतियों की जिंदगी हो गई बर्बाद, एक को रीति रिवाज से पत्नी बनाया,दूसरी को बनाकर रखा था दांसता
एफआईआर दर्ज, आरोपी गिर$फ्तार

जबलपुर, यशभारत। अधारताल पुलिस ने घोड़ी चढ़े दूल्हे को मझौली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूल्हे ने पहले तो पीडि़ता युवती को अपने झूठे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसे घर से भगाकर जबलपुर के महाराजपुर में किराए के मकान में रखकर एक साल तक दुराचार करता रहा और जब मन भर गया तो धूमधाम के साथ दूसरी युवती के साथ सात फेरे लेकर, पीडि़ता को किराए के मकान में छोड़कर भाग गया।मामले का खुलासा तब हुआ जब प्र्रेमिका ने मझौली जाकर पता किया तो यह जानकर हैरान रह गयी कि उसके प्रेमी ने शादी रचाकर, घर बसा लिया है। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में शिकायत की। पूरे प्रकरण में आरोपी दुष्कर्मी की करतूत के कारण दो युवतियों की जिंदगी बर्बाद हो गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मझौली से दबोच लिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी आदित्य चंदेल 25 साल, ग्राम खाड़पति, थाना मझौली का निवासी है। जिसने उसे प्रेम के जाल में फांसकर एक साल तक किराए के मकान में रखकर उसका दैहिक शोाषण करता रहा और फिर छोड़कर अपने घर मझौली भाग गया।
विरोध करने पर करता रहा वायदा
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि जब भी उसने आरोपी आदित्य से शादी करने की बात कही तो वह हमेशा अपने परिजनों को मनाकर शादी करने का वायदा करता रहा । लेकिन शादी नहीं की और फिर उसे छोड़कर भाग गया। जब उसने पता किया तो जानकार हैरान रह गयी कि आदित्य ने 27 मार्च 2022 को दूसरी युवती के साथ शादी कर ली है और घर बसाकर रहने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पहचानने से भी मना कर दिया। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मझौली से गिरफ्तार कर लिया है।