मध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर मंडला मार्ग पर भारी भूस्खलन : 1 किलोमीटर लगा लंबा जाम : सड़क के दोनों और फंसे वाहन 

मण्डला, यश भारत lआज पूरे प्रदेश में भारी वर्षा के चलते आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिसके चलते जबलपुर मंडला मार्ग के बीच में भारी भूस्खलन होने से सड़क बंद हो चुकी है… जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैI

 

जानकारी के अनुसार मंडला को जबलपुर संभाग को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राज मार्ग पर कालपी के पास पहाड़ी के धंसकने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से नदी नाला उफान पर है पहाड़ी के पत्थर सड़क पर आ जाने से दोनों ओर एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया हैl

और टू व्हीलर फोर व्हीलर सहित भारी वाहन भूस्खलन होने के चलते फसे रह गए है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button