जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर की महिलाओं में उमाभारती का इफेक्टः पेंटीनाका में चकाजाम कर शराब दुकान हटाने दिया धरना

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश में शराब बंदी का असर धीरे-धीरे असर कर रहा है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमाभारती का विरोध अब जबलपुर में दिखने लगा है। पेंटीनाका चैराहे पर क्षेत्र की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चकाजाम कर दिया। विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान क्षेत्र में होने से विवाद बढ़ रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है, शराब पीकर शराबी छींटाकशी करते हैं। महिलाओं के विरोध को देखकर क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी मौके पर पहंुचे और जल्द ही शराब दुकान हटाने का आश्वासन महिलाओं को दिया।

5989 copy

मैं जनता के साथ हूं-अशोक रोहाणी
केंट विधायक अशोक रोहाणी विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहंुचे और महिलाओं से कहा कि निश्चित रूप से शराब दुकान गलत स्थान पर खोली गई है। यह क्षेत्र रहवासी और स्कूल भी पास में है। विधायक ने तत्काल इस संबंध में कलेक्टर से बात करते हुए उचित कार्रवाई का निवेदन किया। विधायक ने कहा मैं जनता के साथ हूं, विरोध के बाद भी दुकान नहीं हटी तो आगे भोपाल बात की जाएगी।

 

Untitled copy

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button