जबलपुरमध्य प्रदेश
ग्वारीघाट मुक्तिधाम में उतराते हुए मिला युवक का शव : दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था जमतरा, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट के श्मशानघाट में आज सोमवार को एक युवक का शव उतराते हुए मिला। युवक अपने दोस्तों के साथ जमतरा पार्टी बनाने गया था और वहां से नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने गोराबाजार थाने में मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में गुमइंसान कायम कर जांच में लिया था।
एएसआई केपी पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मनीष सिंग 32 साल पिता रामराज परिहार जमतरा अपने दोस्तों के साथ पार्टी बनाने गया था और वहां नहाते हुए डूब गया था। जिसका आज शव बरामद किया गया है। पुलिस जांच जारी है।