गोहलपुर में फायरिंग : गोलीकांड के प्रकरण में समझौता करने आरोपियों ने दागी गोलियां, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर के बधैया मोहल्ला में देर रात हनी यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारिश मिश्रा के मकान में फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को वारिश मिश्रा ने बताया कि पूर्व में गोलीकांड के प्रकरण में समझौता करने आरोपियों ने गोलीकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस ने बताया कि देर रात बधैया मोहल्ला में गोली चलने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को वारिस मिश्रा 28 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला ने बताया कि वह बी.काम. फ ाईनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है, जुलाई 2021 में नितिन पटैल, हनी यादव एवं उनके साथियों ने उसके ऊपर गोली चलाई थी। उक्त प्रकरण में नितिन पटैल , हनी यादव जमानत पर उच्च न्यायालय जबलपुर से रिहा हुये हैं । आज वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था । तभी देर रात फ ायर की आवाज आई तो अपने पिता के साथ निकला, आवाज सुनकर कालोनी के लोग भी निकल आये, उसने देखा कि आटो के पास एक चला कारतूस बुलट पड़ा था उसने ऊपर जाकर सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज में चैक किया तो देखा कि हनी यादव एवं राज काला तथा अन्य अज्ञात तीन व्यक्ति गाडिय़ों से आये थे जिसमें से हनी यादव ने फायर किया और भाग गये। यदि वह बाहर होता तो उसे जान से खत्म कर देते, उसके केस में कोर्ट में समझौता के लिये उसे डराने एवं समझौते के लिये दबाव बनाने के लिये हमला किया है।
उल्लेखनीय है कि वारिस मिश्रा के विरूद्ध 17 अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट, तोडफ ोड आदि के थाना गोहलपुर, माढोताल, विजय नगर, कोतवाली, बरेला में पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जिला बदर तथा एन.एस.ए. की कार्यवाही भी की गयी है।







