जबलपुरमध्य प्रदेश
गांजा गैंग के गुर्गे को पुलिस ने दबोचा : घर में परिजनों सेे मिलने आया था

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग पुलिस ने गांजा गैंग के फरार गुर्गे को देर रात उस वक्त दबोच लिया जब आरोपी चोरी-छिुपे अपने परिजनों से मिलने आया था और वापस शहर के बाहर भाग रहा था। पकड़े गए आरोपी के दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन उक्त आरोपी पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आकाश चौधरी पिता देवानंद चौधरी 25 साल निवासी चौधरी मोहल्ला भान तलैया को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने दो साथियों के साथ गांजा की सप्लाई करता था। जिसके खिलाफ पूर्व में मामला दर्ज था, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शहर के बाहर रह रहा था। जिसे मुस्तैद पुलिस ने दबोच लिया।