कटनीमध्य प्रदेश

एमपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में कटनी जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 12 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक

कटनी। जबलपुर कॉरपोरेशन एरिया मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 10वी स्व. डॉ. एलिक पैट्रिक जॉर्ज मेमोरियल  मध्य प्रदेश  राज्य मास्टर्स  एथलेटिक्स चैंपियनशिप  2024  का आयोजन  इंजीनियरिंग कॉलेज स्टेडियम जबलपुर में किया गया । इस प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के 35 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के 160 पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों ने अपने दमखम, जुनून, अनुभव, हौसला व प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में कटनी जिले के 16 प्रतिभावान अनुभवी खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 09 रजत व 07 कांस्य पदक प्राप्त कर कटनी जिले का परचम लहराया।
जगदीश प्रसाद गुप्ता ने 5000 मीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक, तवा फेंक में स्वर्ण पदक व भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। नारायण विश्वकर्मा ने तवा फेंक में रजत पदक व भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। टॉप बहादुर थापा ने तवा फेंक में स्वर्ण पदक व गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। संदीप मौर्य ने गोला फेंक में कांस्य पदक व तवा फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्यारेलाल निगम ने 200 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक व 400 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मृणाल बनर्जी ने गोला फेंक मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बृजमोहन प्यासी ने 5000 मीटर पैदल चाल मे रजत पदक प्राप्त किया। सत्येंद्र शर्मा ने  800 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक व 5000 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राजाराम यादव ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक व हैमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया। बाला सिंह ने गोला फेंक में कांस्य पदक, तवा फेंक में कांस्य पदक व हैमर थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। राजकुमार सोनखरे ने तवा फेंक में स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़ में रजत पदक व 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। विजय राज सिंह ने गोला फेंक मे कांस्य पदक प्राप्त किया। रवि साई ने भाला फेंक मे रजत पदक प्राप्त किया व शिवानी तिवारी ने 3000 मीटर पैदल चाल मे स्वर्ण पदक व 400 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक प्राप्त कर त्रिचूर केरल में 31 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता हासिल की।Screenshot 20241129 135626 WhatsApp2

Screenshot 20241129 135641 WhatsApp2 Screenshot 20241129 135636 WhatsApp2 Screenshot 20241129 135631 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button