जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एकलव्य छात्रावास से 3 नाबालिग छात्र लापता, थाने में नहीं हो रही सुनवाई; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

​जबलपुर यश भारत । गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर स्थित एकलव्य छात्रावास से तीन नाबालिग बच्चों के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे रविवार रात करीब 8:00 बजे खाना खाने के बाद से ही लापता हैं। जब बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत छात्रावास पहुंचे, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बदहवास परिजन मदद की गुहार लेकर गोरखपुर थाने पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस के रवैये ने उनकी चिंता और बढ़ा दी।

​परिजनों का गंभीर आरोप है कि वे सोमवार सुबह से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन गोरखपुर पुलिस उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि पुलिस न तो बच्चों की तलाश में सक्रियता दिखा रही है और न ही उनकी बात गंभीरता से सुन रही है। तीन नाबालिग बच्चों का एक साथ गायब होना हॉस्टल की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े करता है, वहीं पुलिस की कथित सुस्ती ने परिजनों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिलहाल, बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है और परिजन अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button