सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय सागर में पदस्थ क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. रेखा बरेठिया को क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक के वर्तमान प्रभार से हटाते हुए वापस बीना कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।
डॉ रेखा बरेठिया को कुछ माह पहले ही प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना, जिला सागर से प्रशासकीय आधार पर प्रभारी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाग, सागर के पद पर पदस्थ किया गया था।
राज्य शासन द्वारा जारी किए गए नवीन आदेश के अनुसार डॉ. रेखा बरेठिया को प्रभारी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, सागर संभाग, सागर से मुक्त करते हुए यथावत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीना, जिला सागर में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
Back to top button