इस बार कटनी से 18 हजयात्री जाएंगे मक्का-मदीना
बैंड हॉल में किया गया इस्तकबाल, हाजियों का टीकाकरण

कटनी। इस बार हज के लिए जाने वाले हजयात्रियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बैंड हॉल में आयोजित किया गया। इस मौके पर शहडोल से आये ट्रेनर हाजी मोहम्मद शरीफ खान ने महिला एवं पुरुष हाजियों को हज के अरकान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जानकारी दी कि सभी हाजी मुंबई से फ्लाइट द्वारा जद्दा सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।
प्रशिक्षण के दौरान हाजियों का टीकाकरण भी किया गया। हाजियों का इस्तकबाल गुलाम ख्वाजा नियाजी, अध्यक्ष जिला हज कमेटी द्वारा किया गया। इसअवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवाब खान, इमरान फरीदी, मोहम्मद याकूब हाजी पापा, गुरप्रीत कपूर, पूर्व पार्षद शशाहीन सिद्दीकी, इरशाद ख्वाजा नियाजी, कनीज फातमा, संजीव सूरी का स्वागत कैसअहमद