जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आदिवासी बालिका के साथ गैंगरेप : महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम प्रशासन को दिया ज्ञापन

प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं - विभा पटेल 

यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ आदिवासी बालिका के साथ छात्रावास में हुए गैंगरेप की घटना के विरोध में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में शहर महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सागर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।

 

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि अपराधी तत्वों को पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को कोई डर नहीं रह गया है। शाम आठ के बाद किसी भी महिला को अकेले कहीं भी जाने में डर लगने लगा है और यह स्थिति पूरे प्रदेश की है। इतने कमजोर तरीके से गृह विभाग का संचालन पहली बार प्रदेश में हो रहा है।

ज्ञापन देने वालों में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रमिला सिंह, पार्षद रिचा सिंह, नीलोफर अंसारी, रोशनी खान, भावना रोहण, किरणलता सोनी, राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, रजिया खान, रचना रैकवार, रेखा सोनी, मीना पटेल, सावित्री अहिरवार, कविता, रूपरानी, सरोज रानी, सिया रानी, संध्या, वर्षा, शांति, संगीता, बसंती, पूर्व विधायक सुनील जैन, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बाबूसिंह यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षद गुड्डू यादव, ताहिर खान, सुरेन्द्र चौबे, विजय साहू, रामकुमार पचौरी, जितेन्द्र रोहण, गब्बर पठान, राजा सेन, रमाकांत यादव, रवि सोनी, आदिल लाईन, वसीम खान, बृजेन्द्र नगरिया, संजय अग्रवाल, चमन अंसारी, पवन घोषी, पवन पटेल, महेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App