जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर 5 हजार का जुर्मानाः सुबह-सुबह कलेक्टर का दौरा सड़क निर्माण में दिखाई नाराजगी

जबलपुर, यशभारत। आज शनिवार को सुबह-सुबह कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी होमासाइंस रोड पहंुचे जहां पर अवैध होर्डिंग लगे रहने पर होर्डिंग संचालकों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया। इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय दीवारों में लगने वाली होडिंग अगर बगैर अनुमति की है तो सभी जुर्माना लगाया जाए। इस दौरान स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही सड़क को लेकर भी कलेक्टर नाराज हुए। सड़क में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने से ठेकेदार को चेतावनी देते हुए उच्चस्तरीय काम करने के निर्देश जारी किए।