जबलपुरमध्य प्रदेश

अब छात्रों को मिलेगी राहत : सुबह 7 से 12 बजे तक ही संचालित होंगे स्कूल

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने प्रचंड गर्मी के कहर को देखते हुए स्कूल संचालन के समय मेंं परिवर्तन किया है। जिसके चलते अब जबलपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों में अध्यापन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य रखा जाना नियत किया गया है। लेकिन परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी।

गर्मी ने प्रचंडता दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय घरों से निकलना लोगों को मुश्किल हो रहा है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही थी। दरअसल अब तक स्कूल पुराने समय से लग रहे थे। जिसकी वजह से बच्चों को दोपहर में स्कूल आना पड़ रहा है। गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला था। जिसके बाद जबलपुर में भी छात्रों को राहत देत हुए समय परिवर्तन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel