ट्विशा शर्मा केस : थाने में भी कम नहीं हुआ समर्थ सिंह का रूआब

ट्विशा शर्मा केस : थाने में भी कम नहीं हुआ समर्थ सिंह का रूआब
भोपाल, यश भारत । बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में आरोपी समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोपाल लाया गया। जबलपुर से ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उसे राजधानी लेकर पहुंची और कटारा हिल्स थाने में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक थाने पहुंचने के बाद भी समर्थ सिंह का रूआब कम नहीं हुआ। वह पूरी रात जागता रहा और पुलिसकर्मियों के सामने सामान्य व्यवहार करता नजर आया।
पुलिस शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कोर्ट से रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है, ताकि पूछताछ के जरिए कई अहम तथ्यों का खुलासा किया जा सके। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही हैं।
गौरतलब है कि जबलपुर कोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। मामले ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है और लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इधर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए समर्थ सिंह को वकालत करने से निलंबित कर दिया है।







