इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अनोखा केस, बच्चे के 50 दांत:4 साल से सूजन से परेशान था 10 साल का बच्चा; डॉक्टरों ने सर्जरी कर 30 दांत निकाले

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इंदौर में 10 साल के बच्चे के मुंह में 50 दांत होने का मामला सामने आया है। सामान्य से 30 दांत ज्यादा होने पर बच्चे का मुंह सूजा और फूला दिखाई देता था। डॉक्टरों ने दो घंटे सर्जरी कर दांत निकाले। डॉक्टरों को कहना है कि ऐसा 10 हजार में से एक केस होता है। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। नयापुरा निवासी कामरान अली के बेटे का चार साल पहले मुंह फूला और सूजा हुआ दिखने लगा था। इस पर परिजन ने चार डेंटिस्ट को दिखाया था।

डॉक्टरों ने बच्चे का एक्सरे व जांच कर बताया कि सामान्यत: 20 दांत होते हैं। लेकिन इसके 30 दांत ज्यादा हैं। ये अविकसित होकर मसूड़े में दबे हैं। इससे मसूड़े फूल गए हैं। इससे चेहरा भी सूजा सा दिखता है। डॉक्टरों ने परिजन को यह भी बताया कि ऊपरी जबड़े के ऊपर एक फेशियल नर्व गुजरती है, जिसका सर्जरी में खास ध्यान रखना होता है। अगर यह कट गई तो मुंह के आसपास का हिस्सा सुन्न हो सकता है। डॉक्टरों ने उन्हें बड़े डेंटल अस्पताल के डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी।

अंदर तक दबे थे 6 बड़े दांत

परिजन ने बच्चे को मॉर्डन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर्स को दिखाया। यहां फिर उसका एक्सरे व अन्य जांच हुई। इसमें भी यही पाया गया कि आमतौर पर 10 दांत नीचे और 10 दांत ऊपर होते हैं। लेकिन बच्चे के मुंह में 30 दांत ज्यादा (मेडिकल की भाषा में ओडोन्टोमा) हैं। ये दांत मसूड़ों व कुछ हड्‌डी तक दबे हैं। इस पर अस्पताल के डॉ. सचिन ठाकुर, डॉ. शिशिर दुबे, डॉ. सौरभ बड़जात्या व डॉ. रिनी बड़जात्या ने सर्जरी प्लान की। फिर दो घंटे की सर्जरी कर 30 दांत निकाले। इसमें 6 दांत ऊपरी जबड़े में अंदर तक दबे थे। दांतों का आकार 1 मिमी से लेकर 10 मिमी तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button