अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार जबलपुर रेफर : पुलिस जांच मे जुटि

सिवनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले किंदरई ग्राम के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गोप सिंह तुमरांचे पिता सोनू तुमरांचे उम्र 50 वर्ष निवासी सिंगारपुर सुबह के समय बाइक से अपने घर जा रहा था।
जब वह किंदरई के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
साथ ही टक्कर मारकर फरार वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है। किंदरई थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया की सूचना मिली थी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है की हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं,यातायात के नियमों का पालन करें। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। और हादसे का शिकार हो रहे हैं।