भोपालमध्य प्रदेश

अशोका गार्डन में राह चलते युवक का मोबाइल झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार

अशोका गार्डन में राह चलते युवक का मोबाइल झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार

​यश भारत,भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके में बेखौफ बदमाशों ने राह चलते एक युवक को अपना निशाना बनाया है। पैदल बात करते समय बाइक सवार अज्ञात बदमाश युवक के हाथ से मोबाइल फोन झपट कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विक्रांत जैन निवासी पंजाब बाग, अशोका गार्डन, अपने किसी काम से बाहर जा रहे थे। रास्ते में वे पैदल चलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचानक बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, बदमाश तेजी से बाइक भगाकर मौके से फरार हो गए।
​घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत अशोका गार्डन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button