भोपालमध्य प्रदेश
वाइन शॉप पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

वाइन शॉप पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित प्रभात पेट्रोल पंप के पास बनी एक वाइन शॉप पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान इमरान उर्फ भैया के रूप में हुई है, जिसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के समय इमरान वाइन शॉप के पास मौजूद था, तभी तीन बदमाशों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।







