भोपालमध्यप्रदेश
मामूली विवाद में बाद युवक पर चाकू से हमला

मामूली विवाद में बाद युवक पर चाकू से हमला
भोपाल,यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर चौक के पास मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। इस दौरान हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर चौक निवासी फरियादी कल्लू लोहार का विवाद शिवराज और हनी नामक युवकों से हुआ था। बहस और मारपीट के दौरान आरोपी शिवराज ने चाकू निकालकर कल्लू लोहार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलने पर टीटी नगर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, चाकूबाजी और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







